फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपाहड़ा जल संग्रहण टैंक में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के कपाहड़ा गांव में जल संग्रहण टैंक में एक महिला का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का अंत्य परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि महिला 25 वर्षों से मायके में रह रही थी। वह मानसिक रूप से बीमार थी। जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान हुक्मी देवी (53) पुत्री श्री राम निवासी गांव मोहड़ा के रूप में हुई। कपाहड़ा पंचायत के उप प्रधान विनय कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला रविवार शाम से लापता थी। उन्होंने बताया कि मृतका के घर ग्राम पंचायत पपलाह के गांव मोहड़ा में पड़ता है। बताया कि जिस टैंक में महिला गिर गई थी। यह टैंक ग्राम पंचायत कपाहड़ा में है। मृतका की शादी करीब 25 वर्ष पहले कर दी गई थी। लेकिन बीमारी के चलते वह अपने ससुराल पक्ष की अनदेखी का शिकार हो गई। बीते 25 वर्षों से यह महिला अपने मायके में ही रह रही थी तथा उसका उपचार भी चल रहा था।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने परिजनों के बयान कलम बंद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें