फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के समीप रछोह पुल के समीपवर्ती जंगल में लापता व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद रामशहर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

स्वारघाट के तन्बौल क्षेत्र से निक्कू राम पिछले कई माह से लापता था। परिजनों ने कपड़ों और मौके पर मिली चप्पल से पहचान की। सोमा देवी और परिजनों के अनुसार यह शव निक्कू राम (45) निवासी गांव च्योटा डाकघर तन्बौल तहसील श्री नयनादेवी जिला बिलासपुर का है। बुधवार तड़के कुछ ग्रामीण जब घास और लकड़ी लाने के लिए जंगल में गए तो जंगल में खराब हो चुका शव मिलने से सहम गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रामशहर रूप कठानियां अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद डीएसपी नालागढ़ भी मौके पर पहुंचे और च्योटा तन्बौल की महिला ने शव की शिनाख्त की। बताया कि यह चप्पल व कपड़े उसके पति के हैं जो जुलाई माह से लापता था।
उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत तन्बौल के गांव च्योटा की सोमा देवी ने 20 जुलाई 2020 को पुलिस थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका पति निक्कू राम 18 जुलाई को यह कहकर घर से निकला था कि वह काम पर जा रहा है, लेकिन वह नहीं लौटा। सोमा देवी व परिजनों ने रिश्तेदारी, आस-पड़ोस में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई अता-पता न चला। निक्कू राम का करीब दो साल पहले ऑपरेशन हुआ था। निक्कू राम के दो भाइयों की एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह दिमागी तौर पर परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन

डीएसपी नालागढ़ सुरेश मोदी ने पुष्टि करते हुए कहा कि रामशहर थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तन्बौल की महिला ने कपड़ों व मौके पर मिली चप्पल से शव की शिनाख्त अपने लापता पति निक्कू राम के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें