फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयना देवी माथा टेकने आए श्रद्धालु की हृदय गति रूकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नयना देवी(बिलासपुर)। शारदीय नवरात्र पर नयना देवी में दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु की हृदयगति रुक जाने के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान जालंधर के हुसन लाल (39) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर जालंधर से माता के दर्शन करने नयना देवी आया था। माता के दर्शनों के बाद जब वह वापस घर जाने लगा तो उसे छाती में दर्द हुई। इसके बाद मृतक के दोस्तों ने उसे नयना देवी के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हृदय गति रुक जाने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। नयना देवी के डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें