फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह की अंतिम तिथि बढ़ी, अब पांच दिसंबर तक होंगे आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले 30 नवंबर थी समय-सीमा, आदेशों की अवहेलना पर हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई
विज्ञापन

स्कूल मुखियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर समारोह करवाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के राजकीय प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 दिसंबर कर दी गई है। इससे पहले विभाग की ओर से समारोह आयोजित करने के लिए 30 नवंबर तक की समय-सीमा निर्धारित की गई थी।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर अरुण गौतम ने बताया कि निदेशालय स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश शिमला की ओर से जारी नए निर्देशों के अनुसार अब सभी राजकीय विद्यालयों को 5 दिसंबर तक वार्षिक समारोह आयोजित करने होंगे। उन्होंने सभी मुख्य अध्यापकों और प्रधानाचार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर समारोह करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि 5 दिसंबर के बाद वार्षिक समारोह आयोजित करने के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने या उनकी अनुपालना में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों से विभागीय आदेशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने और निर्धारित समय के भीतर वार्षिक समारोह आयोजित करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें