फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घर से आधा किलोमीटर दूर मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोपहर के समय काम के लिए घर से निकला था व्यक्ति
विज्ञापन

-शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुगाल गांव के 43 वर्षीय व्यक्ति का शव घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुगाल गांव का जयपाल शुक्रवार दोपहर को घर से निकला था। इसके बाद रात तक घर नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजने का प्रयास किया। परिजन उसके फोन पर फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। काफी ढूंढने के बाद परिजन रात करीब 12 बजे पुलिस थाना भराड़ी पहुंचे जहां पर जयपाल के घर न लौटने की सूचना दी, जबकि गांव के लोग उसे ढूंढने में लगे रहे। खोजबीन के दौरान पता चला कि किसी व्यक्ति ने जयपाल को भराड़ी जाने वाले पैदल रास्ते पर जाते देखा था। परिजनों ने उस रास्ते पर उसे ढूंढना शुरू कर दिया। रात करीब 1 बजे खेतों में फोन की घंटी बजती सुनाई दी। मौके पर देखा तो वहां पर जयपाल का शव पड़ा था, जबकि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

जयपाल की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जयपाल के पास दो ट्रक, दो ट्रैक्टर और एक टिपर है। उनके पिता का देहांत 1999 में जहरीला पदार्थ खाने से हुआ था। वहीं साल 2016 में जयपाल के छोटे भाई की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है। बेटा बीएससी में पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी बारहवीं कक्षा में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें