फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकड़ी के जंगल में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। जिले के भाखड़ा के समीपवर्ती गांव माकड़ी के जंगल में लापता युवक का शव मिला। युवक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। पवन कुमार 20 दिसंबर से लापता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पवन कुमार (30) पुत्र महंत राम के भाई बुद्धि सिंह और प्रभात कुमार ने श्री नयनादेवी पुलिस चौकी में 6 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया कि उनका भाई कुछ दिन से लापता है । गांव के लड़के जंगल में लकड़ी लाने गए तो उन्होंने शव देखा। उन्होंने श्री नयनादेवी पुलिस चौकी से संपर्क किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। डीएसपी अभिमन्यु ने इसकी पुष्टी की है। कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें