फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: डीसी बिलासपुर और लाहाैल-स्पीति को लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

Wed, 22 Jan 2025 03:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने इस सम्मान को बिलासपुर वासियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। 
विज्ञापन
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से प्रदान किया जाएगा।  भारत के 788 जिलों में से केवल 15 जिलों के उपायुक्तों को यह सम्मान मिला है।

विज्ञापन


इनमें बिलासपुर और लाहौल-स्पीति जिलों के उपायुक्त को इस उपलब्धि का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने इस सम्मान को बिलासपुर वासियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उनके अथक प्रयासों से यह सम्मान प्राप्त हुआ हैए और यह बिलासपुर के लिए गर्व का क्षण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें