फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सड़क किनारे रखी मिक्सर मशीन और जनरेटर से हादसे का खतरा

विज्ञापन
घुमारवीं में सड़क किनारे पड़ी मशीनरी। संवाद
विज्ञापन
घुमारवीं में एक दशक से सड़क किनारे पड़ी है मशीनरी
विज्ञापन


लोगों ने शीघ्र हटाने की उठाई मांग
स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बनी खतरा
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अतिक्रमण अभियान में भी अनदेखी
मालिक का पता नहीं, एक दशक से किसी ने नहीं किया दावा



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड-1 में राष्ट्रीय राजमार्ग-103 के किनारे करीब 10 वर्षों से कबाड़ बनी मिक्सर मशीन और जनरेटर रखा है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ी यह भारी मशीनरी न केवल सड़क दशा बिगाड़ रही है, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कबाड़नुमा मशीनरी करीब एक दशक से इसी जगह पर पड़ी हुई है, लेकिन आज तक इसे हटाने की किसी ने भी कोशिश नहीं की। राहगीरों के अनुसार इस मिक्सर मशीन और जनरेटर की वजह से सड़क का बड़ा हिस्सा बाधित रहता है। इसके चलते पैदल चलने वालों को मजबूरन सड़क के बीचोंबीच चलना पड़ता है। यह स्थिति खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक है। कई बार यहां दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी संबंधित विभागों ने इसे हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागों और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन शिकायतें केवल कागजों तक ही सीमित रह गईं। स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि बीते दिनों जब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया, तब भी इस मशीनरी को अनदेखा कर दिया गया। लोग बताते हैं कि मशीन का मालिक कौन है, यह स्पष्ट नहीं है। करीब 10 साल से कोई इसका दावा करने या इसे हटाने नहीं आया।लोगों ने प्रशासन से मांग की कि मिक्सर मशीन और जनरेटर को जल्द से जल्द हटाया जाए।
विज्ञापन

मामला ध्यान में नहीं था। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। पता किया जाएगा कि यह मशीनरी किसकी है और उसका मालिक कौन है। अगर कोई भी इसका दावा नहीं करता है, तो इसे हटाया जाएगा।
-रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें