फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डंगार स्कूल ने किचन गार्डन से निकाला 70 किलो लहसुन

Thu, 01 May 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के डंगार स्कूल में लहसुन की पैदावार छात्र व अन्य। स्त्रोत स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
-ऑर्गेनिक तरीके से उगाई सब्जियों को मिड-डे-मील में किया जा रहा उपयोग
विज्ञापन

-अध्यापक, बच्चों, स्टाफ के सहयोग से चल रहा किचन गार्डन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार ने अपने किचन गार्डन से 70 किलोग्राम लहसुन की पैदावार की है। स्कूल के किचन गार्डन में लहसुन के अलावा बैंगन, धनिया, भिंडी, प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, मेथी सहित अन्य मौसमी सब्जियां उगाई जा रही हैं।
स्कूल में शिक्षा के साथ बच्चों की सेहत का ख्याल रखा जा रहा हैं। परिसर में बच्चों की पढ़ाई और उनके सर्वांगीण विकास के साथ मध्यान्ह भोजन योजना के तहत एक नवीन एवं अनूठा प्रयोग किया है। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा के प्रयासों एवं दिशा निर्देश से पाठशाला ने पिछले साल अपना किचन गार्डन तैयार किया है। किचन गार्डन में ऑर्गेनिक तरीके से उगाई जा रही इन सब्जियों का उपयोग मिड-डे-मील में किया जा रहा है। बच्चों को पौष्टिक आहार के उद्देश्य से शुरू इस प्रयास में कुछ दिन पहले किचन गार्डन से लगभग डेट क्विंटल आलू निकला जा चुका है। वर्तमान समय में किचन गार्डन में लहसुन सहित अन्य मौसमी सब्जियों को उगाया गया है। इस किचन गार्डन में अध्यापक, बच्चे, स्टाफ समय निकालकर बुआई, गुड़ाई करते हैं। लहसुन की फसल के लिए सभी अध्यापक और बच्चे अपने घर से एक-एक बीज लेकर आए। साथ ही एक-एक किलो जैविक खाद भी लाए। लहसुन की फसल को हाल ही में निकाला गया। सभी की मेहनत रंग लाई लहसुन की 70 किलोग्राम पैदावार हुई। पाठशाला में वोकेशनल शिक्षा के तहत बच्चों को खेतों में काम करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। बच्चों को रासायनिक खाद न प्रयोग कर देसी गोबर खाद से अनाज और फसल पैदा करने की जानकारी एवं प्रशिक्षण भी मिलता है। यह सब पाठशाला के मिड-डे-मील प्रभारी कुलभूषण राव, कृषि विषय प्रभारी लोकेश कुमार, प्रयोगशाला सहायकों, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, ईको क्लब के प्रभारियों और विद्यार्थियों के सहयोग से ही संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
स्कूल के किचन गार्डन से 70 किलोग्राम लहसुन की पैदावार की हुई है। इसके अलावा बैंगन, धनिया, भिंडी, प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, मेथी सहित अन्य मौसमी सब्जियां भी उगाई जा रही हैं। इन सब्जियों का उपयोग मिड डे मील बनाने में किया जाता है। रेखा शर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें