फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कसोहल में दंगल 15 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ी माली, हिमाचल कुमार सहित कराई जाएगी कुश्तियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। छिंज कमेटी कसोहल की ओर से 15 अप्रैल को एक विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। छिंज कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पिछले कई साल से कसोहल में दंगल का आयोजन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले 14 अप्रैल को कमेटी की ओर से अटूट भंडारे का भी आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दंगल को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें बड़ी माली, हिमाचल कुमार और 18 साल तक के बच्चों के लिए अलग-अलग कुश्तियां कराई जाएगी। बड़ी माली जीतने वाले पहलवान को 11 हजार रुपये, गुर्ज और उपविजेता पहलवान को नौ हजार रुपये, गागर इनाम में दी जाएगी। हिमाचल कुमार की माली के विजेता पहलवान को 7000 रुपये, गुर्ज और उपविजेता पहलवान को 6000 रुपये व गागर इनाम के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा 18 साल तक के बच्चों की माली गांव कसोहल के स्थायी निवासियों के बीच होगी। इसमें वहीं बच्चे भाग ले सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 16 अप्रैल 2006 से 15 अप्रैल 2024 तक होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ग में जीतने वाले पहलवानों को 3500 रुपये और गुर्ज, उपविजेता पहलवान को 3000 रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने पहलवानों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस दंगल में भाग लेेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पहलवान अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं, जिसमें उनकी जन्मतिथि अंकित हो। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से 14 अप्रैल को होने वाले अटूट भंडारे में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें