फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घास की रखवाली में कैद हुआ दकड़ी वार्ड का पार्क, जनता को प्रवेश नहीं

विज्ञापन
नगर परिषद घुमारवीं के दकड़ी वार्ड के पार्क में लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
लाखों रुपये खर्च कर बनाए पार्क पर एक साल से ताला, बच्चों के खेलने और लोगों की सैर पर लगा ब्रेक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया पार्क आज भी लोगों के लिए नहीं खुल पाया है। दकड़ी वार्ड में बच्चों के खेलने और शहरवासियों को सैर की सुविधा देने के उद्देश्य से तैयार पार्क के गेट पर ताला लटका है। सुबह-शाम सैर करने पहुंचने वाले लोगों को बाहर से ही लौटना पड़ रहा है। करीब एक साल बाद भी स्थिति नहीं बदली है।
पार्क तैयार होने के बाद कई महीनों तक इसे नहीं खोला गया था। लोगों ने विरोध जताया तो नगर परिषद ने देखरेख के लिए चौकीदार तैनात कर दिया। इससे लोगों को उम्मीद जगी कि अब पार्क का लाभ मिल सकेगा, लेकिन चौकीदार की तैनाती के बाद भी गेट पर ताला लगा हुआ है। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया गया है, लेकिन बच्चे इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। पार्क में ताला लगाने के पीछे घास खराब होने का तर्क दिया जा रहा है। चौकीदार के अनुसार, लोगों के आने-जाने से पार्क में लगाई गई घास खराब हो जाती है। ऐसे में लोगों का सवाल है कि यदि पार्क में प्रवेश ही नहीं देना है तो इसे बनाने का उद्देश्य क्या है। शहर में व्यवस्थित पार्कों की कमी के बीच इस पार्क से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सुविधा मिलने के बजाय उन्हें गेट के बाहर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

पार्क में ताला लगाए जाने और लोगों को आ रही समस्या का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा कोशिश की जाएगी की एक सप्ताह के भीतर पार्क में गोल गेट लगवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।

-अमित कुमार, अध्यक्ष, नगर परिषद, घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें