फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दाड़ी भाड़ी गांव को दशकों बाद मिली सड़क सुविधा

Sun, 04 Jan 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तीन लाख की लागत से सड़क व तीन पुलियों का निर्माण
विज्ञापन

पेयजल टैंक की क्षमता बढ़ाने का आश्वासन, ग्रामीणों ने जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़ी भाड़ी के गांव दाड़ी भाड़ी के लोगों को दशकों बाद सड़क सुविधा मिल गई है। सड़क बनने से अब ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही आवाजाही की समस्या से राहत मिली है। गांव में सड़क निर्माण पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये की राशि खर्च की गई है, वहीं सड़क पर तीन पुलियों का भी निर्माण किया गया है।
लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर रविवार को गांव में आभार कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि के समक्ष पेयजल समस्या भी रखी। विवेक कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही गांव के पुराने पेयजल टैंक की क्षमता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले कम क्षमता वाला यह टैंक क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसे अब 25 हजार लीटर क्षमता के नए टैंक से बदला जाएगा। इसी टैंक से गांव को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में पानी की किल्लत न हो। कहा कि गांव को सड़क सुविधा मिलना एक बड़ी उपलब्धि है और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण पर विशेष फोकस कर रही है, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और लोगों को इनका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने अन्य समस्याएं भी रखीं, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नितेश, जेई मोहिंद्र, जल शक्ति विभाग के जेई नारायण सिंह, निरंजना नड्डा, महिला मंडल की पूर्व प्रधान सुनीता, पुरुषोतम, जोगिंद्र सिंह, रामलाल, जीतराम, कर्मचंद, पंकज, सदाराम, मदन शास्त्री, दिलाराम, छोटू, देवराज, संतराम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें