फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाखड़ा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटी विशेषज्ञ ने ऑनलाइन धोखाधड़ी और सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल के बताए तरीके
विज्ञापन

फर्जी लिंक पर क्लिक न करने और पासवर्ड व ओटीपी साझा न करने की दी सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाखड़ा में वोकेशनल ट्रेड के विद्यार्थियों के लिए आईटी आधारित कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधानाचार्य अशोक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में आईटी विशेषज्ञ विक्रांत शर्मा ने विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न टूल्स और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
विक्रांत शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास में सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। डिजिटल माध्यमों का सही इस्तेमाल विद्यार्थियों को नई जानकारियां हासिल करने और भविष्य में रोजगार के अवसर तलाशने में मदद करता है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, संदिग्ध संदेशों और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्तियों के साथ पासवर्ड, ओटीपी और निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने और ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करने की सलाह दी। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करने में सहायक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें