जिला बिलासपुर के लाखों उपभोक्ता सस्ते राशन के डिपुओं में मिलने वाले रिफाइंड तेल वंचित है। सस्ते राशन के डिपुओं में इस बार रिफाइंड की सप्लाई नहीं हुई है। इस वजह से लाखों उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल नहीं मिल रहा है। इससे उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों पर रिफाइंड तेल खरीदना पड़ रहा है।
बिलासपुर जिला में करीब 232 सस्ते राशन के डिपो है। सस्ते राशन के डिपुओं से जिला के लगभग चार लाख उपभोक्ता सस्ता राशन मिलता हैं। मगर इस बार डिपुओं में मिलने वाले राशन के साथ उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल नहीं मिल रहा है।
उपभोक्ताओं को सस्ते राशन डिपो में 55 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से रिफाइंड तेल मिलता है। जबकि बाजार की दुकानों में रिफाइंड तेल 70 रुपये से लेकर 90 रुपये तक मिल रहा है। इससे उपभोक्ता 15 रुपये से लेकर 35 रुपये तक महंगा रिफाइंड तेल खरीदने को मजबूर हैं। सस्ते राशन के डिपुओं में रिफांइड तेल न मिलने जिला भर के लाखों उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
कई डिपुओं में नहीं मिल रही दालें और चीन
रिफाइंड तेल के साथ ही जिला के कई डिपुओं में उपभोक्ताओं को दालें और चीनी भी नहीं मिल रही है। हालांकि इसकी वजह साफ नहीं हो पाई कि किन कारणों से उपभोक्ताओं को सस्ती दालों और चीनी से महरूम किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। उपभोक्ताओं रिफाइंड तेल के साथ ही दालें और चीनी भी बाजार से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर हैं।
टेंडर की वजह से सप्लाई में थोड़ी दिक्कत है। टेंडर होते ही उपभोक्ताओं को सस्ते राशन के डिपुओं में रिफाइंड तेल उपलब्ध हो जाएगा।
प्रताप चौहान, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग, बिलासपुर।