फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बारिश पर श्रद्धा भारी, जयकारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता में संत गुरु रविदास महाराज के 649 वें प्रकाश पर्व पर उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन


100 किलोमीटर का सफर, सुबह 9 से रात 8 बजे तक भक्ति के रंग में रंगा रहा कोटधार क्षेत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को झंडूता उपमंडल के कड़ोह घाट से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मौसम विभाग के अलर्ट और दिन भर रुक-रुक कर होती बारिश भी श्रद्धालुओं के जोश को ठंडा नहीं कर पाई। कीचड़ और कड़ाके की ठंड के बीच हजारों भक्तों ने गुरु की ज्योति स्वरूप यात्रा में शामिल होकर समता और मानवता का संदेश दिया।
शोभायात्रा सुबह ठीक 9 बजे कोटधार गुरुघर कड़ोह घाट से शुरू हुई। खुरालगढ़ के प्रधान संत सुरेंद्र दास और कर्म सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा कड़ोह घाट से शुरू होकर बरोटी, गंगलोह, नघयार, शहतालाई, चकमोह, रैली, जजरी, बरठीं, फटोह, मलारी, मलांगन, भड़ोली कलां और चेलियां होते हुए करीब 100 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर रात 8 बजे वापस गुरुघर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के मार्ग में आने वाले गांवों में माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पालकी साहब पर पुष्पवर्षा की। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा लंगर और जलपान की व्यवस्था की गई थी। शाहतलाई गुरु रविदास सेवा क्लब के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि बारिश को गुरु का आशीर्वाद मानकर भक्तों ने समता और भाईचारे का संदेश घर-घर पहुंचाया। मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद हजारों की भीड़ जुटी। करीब 100 किलोमीटर के दायरे में आने वाले दर्जनों गांवों को कवर किया। बिलासपुर गुरु रविदास महासभा के उपप्रधान महेंद्र सिंह, कड़ोह सभा के प्रधान भगत सिंह आदि मौजूद रहे। यह यात्रा समाज में समानता और भाईचारे के संदेश को फैलाने का माध्यम बनी है। इस अवसर पर गंगलोह से परस राम लोहिया, नघियार से जुल्फी राम, पवन कुमार, चकमोह से लेख राम, रैली जजरी से राजेश कुमार, फटोह सभा प्रधान संजय कुमार, हेमराज, संजीव, दीपू, मनु, अशोक, डंडु राम, पंकज, अजय, बालकृष्ण और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें