फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक नगरी शाहतलाई में आज से शुरू होंगे चैत्र मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई में चैत्र संक्रांति के अवसर पर 14 मार्च से चैत्र मेलों का आरंभ होने जा रहा है। उपायुक्त राजेश्वर गोयल शनिवार 11 बजे पूजा-अर्चना करके बाबा जी का झंड़ा चढ़ाकर चैत्र मेलों का शुभारंभ करेंगे। उधर मेला प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मेला अधिकारी एवं झंडूता के तहसीलदार मुलतान सिंह वनियाल ने मेला क्षेत्र का दौरा करके श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इधर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सहायक मेला अधिकारी घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने भी बाबा की नगरी में आकर स्थिति को परखा तथा धार्मिक नगरी में सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए आए पुलिस जवानों और होमगार्ड के जवानों ने मेला क्षेत्र में एक फ्लैग मार्च निकाला।
इधर 120 पुलिस बल और गृह रक्षकों ने 13 मार्च से ही बाबा की नगरी की सुरक्षा जिम्मेदारी संभाल ली है। डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने वीरवार शाम को मेला क्षेत्र का दौरा करने के पश्चात बताया कि मेलों के दौरान बाबा की नगरी शाहतलाई और शिव मंदिर बच्छरेटू के चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखेगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पुलिस पूरे क्षेत्र में गश्त लगाकर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखेगी। मेला अधिकारी मुलतान सिंह वनियाल ने बताया कि मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की मेहमानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए 24 घंटे लंगर, स्नानागारों, शौचालयों व धर्मशालाओं में ठहराव और वाहनों की पार्किंग के लिए पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें