फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयना देवी में शुरू हुआ शिवरात्रि महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी में आज से शिवरात्रि महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई और यह शोभायात्रा बाजार से होती हुई मंदिर तक पहुंची।
विज्ञापन

माताजी के मुख्य मंदिर के गीता भवन में शिवरात्रि तक शिव महापुराण की कथा का आयोजन भी किया जाएगा जिसका शुभारंभ बुधवार को विधिवत रूप से हो गया। यह शिवरात्रि महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग के संयुक्त सहयोग मनाया जाता है।
इस शिवरात्रि महोत्सव में काफी संख्या में पुजारी शिव जप, दुर्गा पाठ करते हैं और शाम के समय भजन संध्या का आयोजन भी किया जाता है जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस शिवरात्रि महोत्सव के संयोजक पुजारी चंडी शर्मा, यमलेंद्र कुमार, आनंद गोपाल ने पत्रकारों को बताया कि इस शिवरात्रि महोत्सव में अपनी मधुर आवाज में आचार्य मदनलाल महाशिव पुराण की कथा श्रद्धालुओं को सुनाएंगे ओर महाशिवरात्रि के अगले दिन इस महाशिव पुराण पाठ की पूर्णाहुति पड़ेगी। विशाल भंडारे का आयोजन होगा और विधिवत रूप से यह शिवरात्रि महोत्सव संपन्न होगा और इस शिवरात्रि महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग भाग लें ताकि उनका जीवन धन्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें