फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिल चौधरी बने मिस्टर व्यास और मनीषा मिस व्यास

विज्ञापन
बिलासपुर के व्यास उत्सव में मुख्यातिथि के साथ मिस्टर व मिस व्यास। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। व्यास उत्सव मेला-2020 बीते दिन संपन्न हो गया। व्यास उत्सव मेले में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी व मैनेजर कोआपरेटिव बैंक मीरा भोगल ने शिरकत की। व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, विजयराज, अविनाश कपूर ने उन्हें शॉल, टोपी, स्मृति चिह्न व व्यास जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

व्यास उत्सव के अंतिम दिन मिस्टर व्यास और मिस व्यास प्रतियोगिता का परिणाम निकाला गया जिसमें निखिल चौधरी मिस्टर व्यास व मनीषा को मिस व्यास चुना गया। वहीं सुशांत शर्मा प्रथम रनरअप मिस्टर व्यास व विकास शर्मा द्वितीय रनरअप मिस्टर व्यास रहे। वहीं कनुप्रिया प्रथम रनरअप मिस व्यास व सुमेधा द्वितीय रनरअप मिस व्यास चुनी गई।
इसके अलावा मिस्टर हैंडसम शिवम, मिस्टर पब्लिक च्वाइस राकेश शर्मा, मिस्टर कान्फिडेंस अश्विनी, मिस्टर मोटिवेटर राकेश, मिस्टर हरफनमौला रोहित भाटिया को चुना गया। इसके अलावा मिस्टर व्यास व मिस व्यास प्रतियोगिता की शॉ स्टॉपर आक्षी कालिया को मिस लिटल चैंप से नवाजा गया।
विज्ञापन

व्यास उत्सव मेले में रेफरल ड्रॉ भी निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार टीवी रसीद नंबर 344, द्वितीय पुरस्कार मोबाइल रसीद नंबर 754, तृतीय पुरस्कार ब्लूटूथ स्पीकर 487, चतुर्थ पुरस्कार इंडक्शन चूल्हा रसीद नंबर 218 व पांचवां पुरस्कार रूम हीटर 251 नंबर रसीद को निकला। व्यास नगर समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने बताया कि जिसको भी ये पुरस्कार निकले हैं वह एक हफ्ते के अंदर समिति से पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, व्यास नगर समिति के जिला खेल अधिकारी प्रदीप कालिया, चीफ कंट्रोलर अविनाश कपूर, तरुण टाडू, राज कुमार, लोकेश कौशल, कृष्णकांत, गोपाल शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सुशील पुंडीर, विनोद कौशल, प्रवक्ता कर्ण चंदेल, मुनीश मोंटू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें