फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु का लाहौर और सेहरा साहब उत्सव की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी(बिलासपुर)। सिखों के दशमेश गुरु गोविंद सिंह के विवाह उत्सव को लेकर हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की ऊंची पहाड़ियों के बीच में विद्यमान गुरुद्वारा गुरु का लाहौर और सेहरा साहब में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यहां पर दोनों ही गुरुद्वारों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

प्राचीन इतिहास के मुताबिक सेहरा साहब गुरुद्वारा में गुरु महाराज की सेहरा बंदी हुई थी और गुरु महाराज के लावा फेरे गुरु के लाहौर में संपन्न हुए थे। हालांकि 29 जनवरी को गुरु महाराज की बारात सेहरा साहब गुरुद्वारा से नगर कीर्तन के रूप में चलेगी। पांच प्यारों की अगुवाई में यह बरात गुरु का लाहौर पहुंचेगी जहां पर गुरु महाराज का विवाह उत्सव विधिवत रूप से पूर्ण होगा। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर लगने वाले इस दो दिवसीय मेले के दौरान पुलिस और प्रशासन के द्वारा भी पुख्ता व्यवस्था की गई है।
बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर यहां पर गुरु के लाहौर में गुरु गोविंद सिंह का विवाह उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से गुरु महाराज के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि दो दिवसीय मेले के लिए प्रशासन के द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए और तहसीलदार स्वारघाट को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया और दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें