फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मार्कंडेय में धूमधाम से मनाया जाएगा 18वां शिवरात्रि जागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ से शिव धुना और 13 शक्तिपीठों से लाई जाएंगी पावन ज्योतियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल एवं महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि मार्कंडेय मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि जागरण एवं भंडारा समिति मार्कंडेय की ओर से 18वें विशाल शिवरात्रि जागरण और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। तैयारियों को लेकर समिति ने बैठक की। समिति के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रात्रि जागरण और 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 13 शक्तिपीठों से मां की पावन ज्योतियां और बैजनाथ से शिव धुना लाया जाएगा। पावन ज्योतियों और शिव धुना का घागस में भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां से विशाल शोभायात्रा निकालकर महर्षि मार्कंडेय मंदिर पहुंचाया जाएगा। शिवरात्रि के दिन चार पहर की पूजा के लिए श्रद्धालुओं को आवश्यक पूजन सामग्री समिति की ओर से मंदिर परिसर में उपलब्ध करवाई जाएगी। जागरण में पालमपुर से प्रसिद्ध लोक गायक पम्मी ठाकुर भोले बाबा का गुणगान करेंगे। स्मृति और मनोहर कौंडल भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए उप समितियों का गठन किया गया है। जागरण प्रभारी की जिम्मेदारी बाबू राम ठाकुर, चैतन्य शर्मा, डॉ. प्रेम लाल, नरेश शर्मा, विनोद कुमार, जयपाल और नरेंद्र शर्मा को सौंपी गई है। वहीं ज्योति स्वागत समिति की जिम्मेदारी जयपाल, नवदीप, हेमराज, कमलदेव, रणजीत सिंह, पुरुषोत्तम कुमार और मनोहर लाल को दी गई है। लंगर समिति में रूप सिंह, रामपाल ठाकुर, सुभाष जुंगड़ा, कृष्ण लाल ठाकुर, पंकज ठाकुर और अजय कुमार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें