फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की पत्नी ने 11 परिवारों को बांटे कंबल और फल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। कार्तिक पूर्णिमा पर जमराडियां के पूर्व सैनिक की पत्नी ने 11 जरूरतमंद को कंबल और फल बांटे। कार्तिक पूर्णिमा का शास्त्रों व पुराणों में विशेष महत्व बताया गया है।
विज्ञापन

इस महापर्व पर ग्राम पंचायत दसलेहडा के गांव जमराडियां के पूर्व सैनिक शालीग्राम शर्मा की पत्नी शंकरी देवी ने ग्राम पंचायत दसलेहडा, झबोला व बल्हसीणा के 11 परिवारों को कंबल और फल बांटे। पूर्व सैनिक की पुत्रवधू विद्या देवी ने बताया कि सास शंकरी देवी कार्तिक पूर्णिमा के दिन पहले मंदिर में कंबल व फल चढ़ा देती थीं। इस बार उनकी इच्छा थी कि जरूरतमंद लोगों को कंबल और फल बांटे। डॉ. कपिलदेव भारद्वाज पूर्व ज्योतिष प्राध्यापक ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन जप, तप व दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन दिए गए दान का फल दस यज्ञों के समान पुण्यकारी माना गया है। इस दिन जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। दान में मौसमी फल, उड़द की काली दाल, कंबल, चावल देना बहुत शुभ माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें