श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने दशहरे के पावन अवसर पर माता श्री नयनादेवी जी मंदिर में दर्शन किए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर न्यास ने उनका स्वागत किया गया। मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना कर सबकी सुख-समृद्धि की कामना की।
संजय कुंडू ने दशहरे की प्रदेशवासियों को बधाई दी। कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हम सबको इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और हमेशा अच्छाई और सच्चाई का साथ देना चाहिए। इस मौके पर मंदिर अधिकारी हुसन चंद ने उन्हें माता की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, मेला पुलिस अधिकारी डीएसपी संजय शर्मा, सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रेम धीमान, मंदिर न्यास अधीक्षक तुलसी राम, पुजारी सुरेश कुमार, नवीन गौतम, सीताराम शर्मा, भरत शर्मा मौजूद रहे।