श्री नयनादवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर के पास नाग-नागिन का जोड़ा निकला। कुछ दिन पहले भी सांप निकला था। शनिवार रात मंदिर के समीप एक किंग कोबरा दुकानदारों ने देखा। वह दुकान के अंदर घुस गया। दुकानदारों ने सांप पकड़ने वाले को बुलाया। उसने दुकान से दो किंग कोबरा को बाहर निकाला। उसने बताया कि यह नाग-नागिन का जोड़ा है। नाग-नागिन के जोड़े को जंगल में छोड़ दिया गया।