फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: देहरादून में सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत

विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान बलवंत सिंह ठाकुर। फाइल फोटो
विज्ञापन
भराड़ी के मलोट पंगे गांव में सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

आठ माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप तहसील भराड़ी के मलोट पंगे गांव निवासी सीआरपीएफ जवान बलवंत सिंह ठाकुर (39) का शुक्रवार रात देहरादून में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। रविवार को पैतृक गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ के जवानों ने राइफलों से हवाई फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। जवान के निधन की सूचना मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

बलवंत सिंह ठाकुर पुत्र हरि सिंह ठाकुर सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर सेवाएं दे रहे थे। वह देहरादून में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। बलवंत सिंह की बड़ी बेटी 11 वर्ष की है, जबकि छोटी बेटी महज आठ माह की है। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूर्व जिला परिषद सदस्य इंदु शर्मा, प्रधान नीलम, पूर्व बीडीसी सदस्य दिनेश शर्मा, पूर्व प्रधान जगत सिंह, उपप्रधान मदन धीमान और वार्ड सदस्य राज धीमान ने जवान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। पुलिस थाना भराड़ी के प्रभारी बलबीर सिंह ने भी जवान के निधन पर दुख जताया।

सीआरपीएफ जवान बलवंत सिंह ठाकुर। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें