फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मां नयना के दरबार दरबार में उमड़ी भीड़, 28 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
रविवार को श्री नयना देवी जी में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत: श्रद्धालु - फोटो : credit
विज्ञापन
पंजाब और हिमाचल सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। रविवार की छुट्टी के चलते विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां के दर्शन के लिए पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही भीड़ बढ़ती गई और दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौट के अनुसार रविवार को करीब 28 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया।
रविवार को छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में परिवार मां के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर शांतिपूर्वक दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर मां के जयकारों से गूंजता रहा। दर्शन के बाद भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में चल रहे लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से शाम तक लंगर में भक्तों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर बाजारों में भी बढ़ी रौनक
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का असर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में भी देखने को मिला। मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। प्रसाद, नारियल, चुनरी और पूजा सामग्री की दुकानों पर खूब रौनक रही। इसके अलावा खिलौनों और अन्य सामान की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। रविवार को श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही से मंदिर परिसर के साथ आसपास के बाजारों में भी खूब रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें