फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 45 हजार ने किए दर्शन

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पंजाब सहित कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, माता के जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए लगी रहीं श्रद्धालुओं की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर में करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ती गई।
पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर बारी-बारी से दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की अधिक आमद के चलते मंदिर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास की ओर से दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। मंदिर में तैनात कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने में सहयोग किया। व्यवस्थाओं पर नजर रखी गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

उत्तरी भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल श्री नयना देवी मंदिर में सालभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। रविवार और विशेष अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें