फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धर्मपुर में गैस सिलिंडर की सप्लाई पहुंचते ही उमड़ी भीड़, लंबी कतारें लगीं

विज्ञापन
गैस सिलिंडर के लिए धर्मपुर में लगी लोगों कर कतार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सड़क पर लगा जाम, कई उपभोक्ताओं को बिना गैस सिलिंडर के लौटना पड़ा वापस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। गैस सिलिंडरों की कमी के बाद मंगलवार को धर्मपुर बाजार में गैस की आपूर्ति पहुंची। इसके बाद सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं। सप्लाई पहुंचने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। हालांकि सिलिंडर उपलब्ध होने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन कमी के डर से कई लोग बार-बार लाइन तोड़कर अपना नंबर लगाने की कोशिश करते दिखे। इस दौरान धर्मपुर-सुबाथू रोड पर जाम की स्थिति भी बन गई, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद खुलवाया। सिलिंडर कम होने के कारण कई उपभोक्ता बिना गैस लिए ही लौट गए। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले से बुकिंग करवाई थी, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया। उनका कहना था कि गैस एजेंसी की ओर से पहले सूचना दी गई थी कि मंगलवार को सप्लाई नहीं आएगी, लेकिन अचानक गाड़ी पहुंचने से कई लोग जानकारी से वंचित रह गए। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि गैस आपूर्ति की जानकारी पहले से दी जाए, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। वहीं गैस एजेंसी मालिक राज कुमार गर्ग ने बताया कि मंगलवार को धर्मपुर बाजार में गैस की सप्लाई दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें