सोलन शहर के ठोडो मैदान में अंडर–19 महिला जिला क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल देती खिलाड़ी। संवाद
जिला क्रिकेट एसोसिएशन सोलन की ओर से आयोजित किया गया ट्रायल
दो टीमें बनाकर खेले जाएंगे प्रैक्टिस मैच, 18 को मिलेगी जिला टीम में जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठोडो मैदान में मंगलवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन सोलन की ओर से अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें कुल 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि ट्रायल में पहुंची सभी खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन कर लिया गया है। अब इन खिलाड़ियों की दो टीमें बनाई जाएंगी, जो आपस में प्रैक्टिस मैच खेलेंगी। इन मैचों में प्रदर्शन के आधार पर 18 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय टीम के लिए किया जाएगा।ट्रायल के दौरान 12 बल्लेबाज, 4 स्पिन गेंदबाज, 4 तेज गेंदबाज और 4 ऑलराउंडर खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। बल्लेबाजों को दो-दो ओवर खेलने का मौका दिया गया, जबकि गेंदबाजों से तीन से चार ओवर गेंदबाजी करवाई गई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष जगदीप शर्मा ने बताया कि सभी 24 खिलाड़ियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाली 18 खिलाड़ियों को जिला टीम में जगह दी जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 15 अप्रैल से चंडीगढ़ में अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।