फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खाया कीटनाशक, हालत नाजुक

Sun, 11 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सदर पुलिस थाना के तहत दयोली में एक युवक ने आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक ने कीटनाशक की दवाई खाई है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक दयोली गांव के 23 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवाइयां खाकर अपनी जीवन लीला का समाप्त करने की कोशिश की। उसकी हालत को बिगड़ता देख परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया।

युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक युवक की हालत काफी गंभीर है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक राहुलनाथ ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें