फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ करने पर मामला दर्ज

Fri, 29 Apr 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी थाना के तहत दधोल कलां गांव में महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह वीरवार शाम करीब 5 बजे गांव में घास को काट रही थी। कुछ लोगों ने पीछे से आकर पकड़ लिया। उसने भागने की कोशिश की, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर घर पहुंची तथा घरवालों को सारी घटना बताई। महिला ने कहा कि दो व्यक्ति थे, जिनमें से एक को उसने पहचान लिया है। उधर, थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि इस संदर्भ में मंशाराम व एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें