फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ोह में शराब का ठेका जलाने की कोशिश

Sat, 15 Apr 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयना देवी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
नयना देवी में बड़ोह में जलाया गया शराब का ठेका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनयना देवी के समीप गांव बड़ोह में खुले शराब के ठेके को शनिवार सुबह अज्ञात लोगों ने जलाने की कोशिश की। हालांकि आग से ठेके के शटर का बाहरी हिस्सा जल है। इसके बाद ठेकेदार ने शराब का ठेका खोलने का प्रयास तो किया लेकिन ठेकेदार हिम्मत नहीं जुटा पाया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 11 बजे नयनादेवी के बाद बड़ोह में शराब ठेका बंद करने के विरोध में फिर से गांव बड़ोह की महिलाओं के साथ-साथ ग्रामीण पुरुषों और युवाओं ने भी धरना-प्रदर्शन किया।

इसके बाद ठेका खुलते ही उसे जबरन बंद करवा दिया गया। माहौल को देख ठेकेदार ने ठेका बंद करने में ही समझदारी समझी। ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ देर के लिए चक्का जाम भी किया गया।
विज्ञापन


मगर पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सड़क को खुलवाकर ट्रैफिक को बहाल करवाया। गांव की महिलाओं, युवाओं और पुरुषों ने सरकार के विरुद्ध भी जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग है कि शराब के ठेके को बड़ोह गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर शिफ्ट किया जाए। वहीं, ग्रामीणों ने ठेकेदार को चेताया कि अगर दोबारा से उसने यहां पर ठेका खोलने की सोची तो उसका ठेका जला दिया जाएगा।

महिला मंडल प्रधान रोशनी देवी ने कहा कि यह जहर अब यहां नहीं बिकेगा और शराब का ठेका यहां से पांच किलोमीटर की दूरी ले जाया जाए। ठेकेदार ने कहा कि उसने भारी भरकम बोली देने के बाद ठेका लिया है और माल की गिनती करने आया था।

मगर अब गांव के लोग सामान को जला देने की बात कर रहे हैं, ऐसे में वह ठेका नहीं खोल सकते। बताया जा रहा है कि गांव में अब ठेका नहीं खुलेगा। ठेकेदार अब इस ठेके को कोला वाला टोबा के लिंक रोड़ के पास खोलेगा, जो गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें