फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर और सर्पदंश से दो की मौत

Mon, 25 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
death shimla
विज्ञापन
जिला में दो विभिन्न हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पहले मामले में एक शख्स की कुंए गिरने से मौत हो गई है। जबकि एक युवक ने सांप के काटने के बाद दम तोड़ दिया। दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोट गांव के 68 वर्षीय नंद लाल पिछले करीब 2 सालों से मानसिक तौर पर बीमार चल रहा थे। उनका इलाज करवाया जा रहा था। मगर सोमवार सुबह गांव के साथ लगते कुंए में डूबकर उनकी मौत हो गई। भराड़ी थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे नंदलाल घर से नाश्ता करके बाहर निकला। कुछ समय बाद जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया।

इसी दौरान नंद लाल का शव गांव से कुछ ही दूरी पर बने कुंए में मिला। नंदलाल का शव मिलने की सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान ने दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में स्वारघाट के साथ लगते गांव में सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। करलाटा निवासी अरुण लाल (35) पुत्र कृष्ण लाल के घर में सरसों के तेल का टीन रखा था। इसमें चूहा मरा पड़ा था। अरुण लाल उस तेल के टीन को उड़ेलने के लिए साथ लगते नाले में गया था।

इसी दौरान वहां से वापस आते समय एक जहरीले सांप ने अरुण के पैर पर काट दिया। अकेला होने के कारण अरुण किसी तरह घर पहुंच सका। अरुण ने घर आते ही सारी स्थिति से घरवालों को अवगत करवाया, जिस पर उसे अस्पताल ले जाने की बजाये झाड़-फूंक के लिए राम शहर ले गए।

झाड़-फूंक करने के  बाद घर वापस आते ही रात को अरुण की तबीयत फिर बिगड़ गई। इस पर अरुण के परिजन उसे एफआरयू अस्पताल नालागढ़ ले गए, जहां पर 10 घंटे डाक्टरों की निगरानी में रहकर भी हालत में कोई सुधार न होता देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

चंडीगढ़ पहुंचने पर डॉक्टरों ने अरुण की हालत को देखते हुए उसे डायलिसिस पर रखा। मगर अरुण के शरीर में जहर की मात्रा ज्यादा होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।  अरुण अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो लड़कों आदित्य (6) और हर्षित (4) को छोड़ गया है। अरुण पेशे से किसान था और खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें