फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में चाकू घोंपने के मामले मेें दो गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बा सुन्हाणी में 5 अप्रैल को एक युवक को चाकू घोंपने के मामले में तलाई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, मामले का मुख्य आरोपी न्यायालय से 28 अप्रैल तक जमानत पर है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सुन्हाणी में चल रहे मेले के दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच झगड़ा हो गया था। इस बीच कुछ युवकों ने एक युवक को चाकू घोंप दिया था। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले से जुड़े दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। 

उधर, घुमारवीं के डीएसपी अंजनी जसवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि चाकू घोंपने के मामले में पुलिस ने कजैल समोह निवासी जगजीत व संदीप को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने न्यायालय से 28 अप्रैल तक जमानत ली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें