फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तारी ट्रक ने राहगीर को टक्कर मारी, घायल

Sat, 05 Dec 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के समीप शनिवार सुबह एक तेज रफ्तारी ट्रक ने राहगीर को टक्कर मार दी। इससे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 11 बजे कृष्ण पुत्र पोलो राम निवासी रोहिण अपने एक अन्य बुजुर्ग साथी के साथ एनएच 205 को पार कर रहा था।

अचानक नाौणी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कृष्ण उछल कर दूसरी तरफ गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


लेकिन, स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया। जैसे ही आसपास के लोगों को घटना की सूचना मिली तो वहां एकाएक भारी भीड़ जुट गई।

लोगों ने पुलिस चौकी के पास ही ट्रक को रोक लिया। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर जाम भी लग गया। पुलिस  ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें