फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसरियां में छह लाख के गहने चोरी

Wed, 06 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
शहर के कोसरियां स्थित एक घर से चोर लगभग छह लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर गए हैं। बताया जा रहा है कि मकान मालिक शिव कुमार नड्डा परिवार सहित दिल्ली गए हुए थे। के घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों से इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक चोरों को कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार शहर के कोसरियां के शिव कुमार नड्डा परिवार के साथ कुछ समय पहले दिल्ली गए थे।

इस दौरान एक महीने से घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सोमवार रात घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे और अलमारी खोलकर उसमें रखे लाखों के गहनों और करीब पांच हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


चोर अलमारी में रखे नेकलेस, चैन, अंगूठी, कड़े, नथ, टॉप्स, चाक लेकर फरार हो गए हैं। चोरी किए गए गहनों की कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार सुबह कोसिरयां वार्ड में शिव कुमार नड्डा के पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा।

उन्होंने फौरन इसकी जानकारी शिव कुमार नड्डा के भाई को दी। जबकि दिल्ली में गए शिव कुमार नड्डा को भी इस बारे सूचना दी। इसकी जानकारी मिलते ही शिव कुमार नड्डा मंगलवार दोपहर बिलासपुर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने मामले छानबीन शुरू की। सिटी चौकी प्रभारी पदम देव की अगुवाई में पुलिस टीम ने घर का जायजा लिया।

डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस छानबीन में जुटी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई गहने बेचने के लिए आता हैं तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ताकि चोरों को पकड़ने में पुलिस को मदद मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें