फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जांच में खुलासा हत्या नहीं, अंजन ने की थी आत्महत्या

Mon, 04 Jul 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
सुर्खियों में रहे अंजन हत्या कांड पर से पर्दा लगभग उठ गया है। पुलिस जांच पर गौर करें तो अंजन की हत्या नहीं उसने आत्महत्या की थी। हालांकि इस बारे में अंजन ने सुसाइड नोट भी लिखा था। लेकिन परिजनों ने उसे यह कहकर फाड़ दिया था कि यह अंजन की हैंडराइटिंग नहीं है। खबर की पुष्टि एएसपी केसर राणा ने की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अंजन ट्रक चलाता था। लेकिन इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में हो गया। लेकिन 11 मई को अंजन का शव मिला था। इसके बाद 12 मई को करीब आठ पंचायतों के सैकड़ों लोगों में बिलासपुर अस्पताल में सदर के विधायक और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए थे। बाद में स्वारघाट में परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम करके विरोध प्रदर्शन किया।

इस मामले को लेकर पुलिस ने दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ भी की है। यहां तक की पुलिस ने जांच के दौरान पंजाब से भी एक महिला को पूछताछ के लिए बिलासपुर लाया था। लेकिन पूरी जांच में कहीं भी हत्या का मामला नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने आगे की जांच में पाया कि अंजन की हत्या नहीं हुई है। उसने खुद आत्महत्या की थी।
विज्ञापन


इस बारे में अंजन ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें एक परिजन का नाम लिखा था। लेकिन परिजनों ने सुसाइड नोट पुलिस तक पहुंचने से पहले ही फाड़ दिया था। हालांकि अभी अंजन की बिसरा रिपोर्ट आना बाकि है। लेकिन मामला लगभग जांच में साफ हो गया है।

ये था मामला  : दो मई को अंजन अपने घर टाली से ट्रक लेकर बरमाणा के लिए निकला। तीन मई को दोपहर तक उसे बरमाणा में देखा गया। लेकिन चार मई को परिजनों का फोन आया कि अंजन का ट्रक कंदरौर के पास खड़ा है। इसके बाद परिजनों ने अंजन को हर ओर तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद बुधवार को अंजन का शव गोबिंद सागर झील से बरामद किया गया था।  

एएसपी केसी राणा ने बताया मामला लगभग साफ हो चुका है। अंजन की हत्या नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अंजन ने आत्महत्या की है। जो छानबीन में साफ हो चुका है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी बिसरा रिपोर्ट आना बाकि है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें