फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा दो की छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Tue, 10 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
student died - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
उपमंडल घुमारवीं में जहरीला पदार्थ खाने से जमा दो कक्षा की छात्रा की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार छात्रा ने सोमवार रात को गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना घुमारवीं के तहत एक गांव में नाबालिग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि युवती जमा दो कि परीक्षा में फेल हो गई थी। हालांकि जमा दो के परीक्षा परिणाम को निकले काफी समय हो गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोमवार रात को नाबालिग ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की तबीयत बिगड़ती देखकर परिजन उसे गंभीर अवस्था में घुमारवीं में एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में घुमारवीं उपमंडल में एक व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रिय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने बताया कि नाबालिग की जहर खाने से मौत हो गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें