फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरी, केस

Thu, 10 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सदर थाना के अंतर्गत आने वाले द्रोबड़ गांव में एक पिकअप के चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन मालिक के अनुसार उसने अपनी गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी लेकिन वह सुबह उठा तो मौके से पिकअप गायब थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पिकअप की तलाश शुरू करने के साथ ही आसपास के थानों को सूचित कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार निवासी द्रोबड़ ने पिकअप जीप राजकुमार निवासी चिल्ला को बेची थी।

सात मार्च को राजकुमार ने उसे सूचना दी कि उसने गाड़ी अपने घर के समीप ही खड़ी की थी। लेकिन, सुबह वहां से गाड़ी गायब थी। उसने शक जताया है कि कोई अंजान व्यक्ति गाड़ी को चुराकर ले गया है।
विज्ञापन


चोरी हुई गाड़ी की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 379 के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें