गरामौड़ के समीप एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब युवकों का एक ग्रुप मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान गरामौड़ा के समीप जीप और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में हरियाणा के हिसार निवासी नितिन की मौत हो गई। पुलिस ने उनकी एक अन्य साथी की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
मामला सोमवार देर शाम का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पारुल साही निवासी सफदर गंज नई दिल्ली ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने दोस्त के साथ मनाली से चंडीगढ़ की आ रहे थे, सभी बाइकों में सवार थे। इसी दौरान जब वह गरामौड़ा के समीप पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रहे जीप से नितिन की बाइक टकरा गई।
हादसे के बाद घायल हुए युवक को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279 और 304ए और एमवी एक्ट 187 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी राहुल नाथ ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए युवक की पहचान नितिन के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।