फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतेहड़ा में चालक को पीटा, 15 हजार लूटे

Fri, 29 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले पंतेहड़ा इलाके में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और फिर उससे 15000 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


इस वारदात के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 382, 323, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार रात ट्रक चालक राजकुमार निवासी पंतेहड़ा ट्रक लेकर जा रहा था। मध्य रात्रि करीब दो बजे घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले कोठी के समीप कुछ लोगों ने उसका ट्रक रोका और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस वारदात के दौरान शातिर उसकी जेब से 15 हजार रुपये की राशि भी उड़ा ले गए। मारपीट की घटना में राजकुमार को गंभीर चोटें आई हैं। राज कुमार ने इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजकुमार की शिनाख्त के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई मदन कुमार को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें