भराड़ी थाना के तहत दधोल चौक पर पुलिस ने एक चाय की दुकान पर छापा मारकर 34 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम के करीब साढ़े 6 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दधोल चौक पर चाय की दुकान करने वाले रमेश कुमार की दुकान पर पुलिस ने दबिश दी।
पुलिस ने तलाशी अभियान में दुकान से करीब 34 ग्राम चरस और 2 दर्जन तंबाकू के पैकेट बरामद किए हैं।
पुलिस ने दुकान मालिक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भराड़ी थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि दधोल चौक पर चाय की दुकान करने वाले रमेश कुमार को चरस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पता लगाया जाएगा कि यह अवैध नशा कहां से लाया गया है।