फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति कार से चरस और नशीली दवाइयां बरामद

Wed, 09 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। इसके लिए जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं। जिला पुलिस की एक टीम ने एसआई भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति को नशीली दवाइयों और चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्लर के समीप पुलिस टीम ने एचपी-52ए-0587 नंबर की एक मारुति कार को तलाशी के लिए रोका गया। इस दौरान कार में 11 स्ट्रिप विभिन्न प्रकार की दवाइयां बरामद की गई।

इनमें 95 गोलियां थी। इसके अलावा कार से दस ग्राम चरस भी बरामद की गई। कार में सुरेंद्र कुमार निवासी पट्टा सवार था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी से दवाइयों को ले जाने के संदर्भ में कोई लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें