फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में मतदान केंद्र पर सिपाही को मारी गोली

Wed, 09 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाकांकर विकासखंड के कुसाहिल बाजार गोतनी मतदान केंद्र पर हुए बवाल के दौरान एक पक्ष के लोग फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक गोली कलस्टर मोबाइल के सिपाही को लग गई। मतदान कर बाहर निकले दो युवक भी गोली लगने से घायल हो गए। मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिल बाजार मतदान केंद्र पर समय से मतदान बंद हो गया। कुछ देर पहले पहुंचे गांव के अनुराग उर्फ मोनू यादव (32) पुत्र ओमप्रकाश, दीपक यादव (30) पुत्र शंकरलाल मतदान करके स्कूल परिसर में ही खड़े थे। इस दौरान कलस्टर मोबाइल भी पहुंच गई। मतपेटिका सील होने के बाद दोनों युवक परिसर से बाहर निकले।
विज्ञापन


विरोधी प्रत्याशी के समर्थकों व दोनों युवकों से वोटिंग को लेकर तकरार होने लगी। नौबत मारपीट तक पहुंचती कि इससे पहले ही एक पक्ष ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली अनुराग और दीपक को जा लगी। कलस्टर मोबाइल के पुलिसकर्मी दौड़े तो हमलावरों ने उधर भी फायर झोंक दिया। जिससे एक गोली आरक्षी परशुराम पांडेय को जा लगी। घटना की जानकारी अधिकारियों को देने के साथ ही घायलों को अस्पताल लेकर लोग भागे। भारी पुलिस बल देख हमलावर भाग निकले। देखते ही देखते पूरा बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। अनुराग व दीपक को सिर में गोली लगी थी। जबकि सिपाही परशुराम पांडेय के हाथ व पेट को छूते हुए गोली निकल गई थी। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें