फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 यात्री घायल

Tue, 28 Mar 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाला के नाभा से मां नयनादेवी के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं से भरी बस ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 40 यात्री घायल हो गए हैं जबकि सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु मां नयनादेवी के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के समीप बस की ब्रेक फेल हो गई।
विज्ञापन


हालांकि चालक की सूझबूझ से बस मंदिर के न्यास के क्लॉक रूप से जा टकराई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे। सभी यात्री पटियाला नाभा के गांव रखड़ा के रहने वाले हैं।

इसमें से गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि तीन का उपचार आनंदपुर में चल रहा है। वहीं अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। खबर की पुष्टि डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव शर्मा ने की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सोमवार देर रात करीब नौ बजे का है जब नयना देवी बस अड्डे से करीब 300 मीटर दूर श्रद्धालुओं से भरी बस नंबर पीबी-23सी-4495 की ब्रेक फेल हो गई। इससे बस एक तीखे मोड़ के पास सीधी कोला वाला टोबा के पैदल रास्ते में रुलदू राम सनातन धर्म कॉलेज का बोर्ड तोड़कर मंदिर न्यास के क्लॉक रूम भवन से जा टकराई।

बस हादसे में 40 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि 3 श्रद्धालुओं को आनंदपुर साहिब के अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

अगर बस भवन से न टकराई होती तो यह सीधे गहरी खाई में गिर सकती थी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार चालक अगर सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को न मोड़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। इसके बाद डीएसपी बलदेव दत्त शर्मा और मंदिर अधिकारी मदन लाला चंदेल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घायलों के नाम : बस हादसे में शामिल घायलों में गंभीर रूप से घायल लोगों में जसप्रीत कौर (14) पुत्र कुलदीप सिंह गांव रखड़ा जिला पटियाला, गुरुदेव सिंह (55) पुत्र सरदारा सिंह रखड़ा, सुरजीप सिंह कौर (60) मेघ सिंह रखड़ा, बलजीत कौर (32) पत्नी कुलदीप सिंह रखड़ा, कुलदीप सिंह पुत्र उजागर सिंह रखड़ा, निर्भय सिंह (23) पुत्र गुरुदेव सिंह गांव बरखाला सभी जिला पटियाला के रहने वाले है। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को चंडीगढ़ 32 सेक्टर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें