फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठेड़ा में बस खाई में गिरी, पांच लोग गंभीर

Sun, 21 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम कुठेड़ा के पास एक निजी बस खाई में गिरने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में तकनीकी खराबी आई गई थी। इसकी मेकेनिक से मरम्मत करवाने के बाद चालक चला रहा था कि उसी दौरान बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में चालक, परिचालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि एक शख्स को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में उदय सिंह 41, राकेश 32, राजेश 35, दिपक 27 सहित पांच लोग घायल हुए हैं।  

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे घुमारवीं लदरौर वाया कुठेड़ा रूट पर चलने वाली निजी बस को उसका चालक मरम्मत करवाने के बाद गंतव्य की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान कुठेड़ा तल्याणा रोड़ पर कुठेड़ा से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


बस खाई में गिरने के बाद पेड़ से टकरा कर गई। स्थानीय लोगो ने हादसे की सूचना मिलते ही 108 और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को कुठेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घुमारवीं अस्पताल लाया गया।

यहां उदय की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर और वहां से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। अगर बस पेड़ में नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस मालिक प्रवीण कुमार ने बताया की उनको इसकी सूचना रात करीब सवा बारह बजे मिली और रात को ही उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें