फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस पार्वती कोलडैम ट्रांसमशिन लाइन में फिर धमाका

Sun, 21 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
विज्ञापन
blast - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रिलायंस की पार्वती कोलडैम ट्रांसमिशन लाइन में धौणकोठी के बार फिर जोरदार धमाका हुआ है। इससे क्षेत्र के 40 घरों में लगे बिजली के सभी उपकरण जल गए। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


इससे पहले भी 3 अप्रैल को गांव में टावर लाइन में धमाका होने से 25 लोगों के घर जल गए थे। मगर इसके बाद भी प्रशासन ने लोगों की इस समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। हैरानी इस बात की है कि पुलिस में शिकायत के बावजूद इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं किया गया है।

मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम घुमारवीं ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शुक्रवार रात करीब 1 बजे धौण कोठी पंचायत के कोठी गांव से गुजर रही टावर लाइन में धमाका हो गया।
विज्ञापन


इससे गांव के लगभग सभी 40 घरों के बिजली उपकरण जल गए। इसमें बिजली मीटर, टीवी, पंखे, फ्रीज और ट्यूब लाइटें हैं। प्रारंभिक जांच में यह नुकसान लाखों का आंका जा रहा है।

नुकसान की जांच के एसडीएम बिलासपुर ने जांच के आदेश दे दिए है। टावर लाइन में आए दिन हो रहे धमाकों से ग्रामीण बुरी तरह से सहमे हुए हैं। उन्हें यह चिंता सता रही है कि कही इन धमाकों में कहीं उनकी जान न चली जाए।

वहीं धमाकों की सूचना मिलते ही एसडीएम बिलासपुर डॉ. हरीश गज्जू और बिजली बोर्ड के एक्सईएन एचआर चौहान, राजस्व विभाग के पटवारी पवन धीमान और स्थानीय पंचायत के प्रधान सुरेंद्र पाल शर्मा ने गांव में हुए नुकसान का जायजा लिया।

प्रधान सुरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि गांव के ठीक ऊपर से गुजर रही टॉवर लाइन लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई है। जिसके चलते न ही लोग बारिश में अपने घरों से बाहर निकल सकते हैं और न ही अपने घर के काम निपटा सकते हैं। हर वक्त लोगों को जान का खतरा बना रहता है ।

मौके पर पहुंचे बिलासपुर एसडीएम हरीश गज्जू ने भी हालातों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज लोगों के घरों का सामान जल रहा है। मगर इस तरह लोगों की जान गंवानी पड़ सकती है।

हरीश गज्जू ने मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों को गांव में हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए। वहीं बिजली बोर्ड के एक्सईएन को आदेश दिए की वो जल्द ही प्रशासन को गांव में आग लगने के कारणों की रिपोर्ट सौंपें।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में अगर टावर लाइन कंपनियों की खामियां पाई गई तो लोगों की भलाई के लिए कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिजली बोर्ड एक्सईएन ने बताया कि बैरी, बरमाणा, धौण कोठी वाला इलाका टावर लाइन के कारण हाई टेंशन जोन में आता है।

इसका असर यहां तक होता है कि जब भी बिजली बोर्ड के कर्मचारी लाइन पर काम करते हैं तो टावर लाइन के कारण तब भी इंडक्शन होती है और कर्मचारियों तक का काम करना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी रामदास, रमेश ठाकुर, देवी राम, देशराज, सुमन, प्रकाश, रोशन लाल, लालमन, गंगाराम, संतराम,  प्रेमलाल, जय राम, सुंकुराम, सुखराम, बंशीराम, रत्न लाल शर्मा, रवि कुमार, राजेश ठाकुर, नरेंद्र चंदेल, भाग सिंह और सुंदर सहित करीब 40 लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें