चोरी के मामले में गिरफ्तार एक नाबालिग मंगलवार को घुमारवीं बस स्टैंड में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। नाबालिग चोरी के मामले में गिरफ्तार था। उसे जुवेनाइल कस्टडी ऊना से बिलासपुर पेशी के लिए लाया जा रहा था। फरार कैदी का देर शाम तक कोई पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने नाबालिग की तलाश के लिए जिला में नाकाबंदी कर दी है। इसके साथ ही पुलिस टीमों का गठन कर तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक फरार नाबालिग चोरी के मामले में पकड़ा गया था। उसे मंगलवार सुबह जुवेनाइल कस्टडी ऊना से बिलासपुर पेशी के लिए लाया जा रहा था।
उस पर थ्री व्हीलर चोरी का केस दर्ज है। इस दौरान जब उसे मंगलवार सुबह घुमारवीं बस स्टैंड पर लाया गया, तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग को ढूंढने के लिए जगह-जगह दबिश दी, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।
उधर, चोरी के मामले के दूसरे आरोपी आसिफ को बिलासपुर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब आसिफ को 23 मई को अदालत में पेश किया जाएगा।
कोट
एसपी राहुल नाथ ने बताया कि घुमारवीं बस स्टैंड से पेशी के लिए बिलासपुर लाया जा रहा एक नाबालिग फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है।