फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज से दबोचा उद्घोषित अपराधी

Sat, 12 Mar 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पुलिस के पीओ सेल ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में वांछित चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी दुर्घटना के मुकद्दमे में पेशी के लिए अदालत में उपस्थित नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


लिहाजा, अदालत ने उसे गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए थे। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी राजेश कुमार को भोरंज (हमीरपुर) स्थित घर से गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार निवासी कोट ने थाना भराड़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि एक मई 2010 को वह बाइक से घर जा रहा था। देहरा के समीप एक कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे उसके बाजू और टांगों सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं थी। कार को राजेश कुमार निवासी भोरंज जिला हमीरपुर चला रहा था। पुलिस के अनुसार राजेश कुमार अदालत में पेश नहीं हो रहा था।

जेएमआइसी-दो घुमारवीं की अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। पीओ सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर भोरंज में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पीओ सेल के प्रभारी सत्यपाल, महेंद्र कपिल, रवि गौतम ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे 23 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश हुए हैं। एएसपी मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें