फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक से बैंक खाते से निकाले 70 हजार रुपये

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। झंडूता उपमंडल के एक व्यक्ति जो सेना में कार्यरत हैं के खाते से करीब 70 हजार रुपये फर्जी चेक के माध्यम से निकाले गए क्योंकि बैंक की चेक बुक खाता धारक के पास है। इसके बाद भी बैंक से करीब पांच बार चेक के माध्यम से पैसा निकाला गया। जैसे ही खाता धारक को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इस संबंध में एसपी बिलासपुर को शिकायत दी। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन के लिए साइबर सैल को जिम्मेवारी दी गई है। दावा किया है कि फ्रॉड करने वाला व्यक्ति जल्द पुलिस की पकड़ में होगा।
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में भारतीय सेना में कार्यरत जवान के चाचा ने पुलिस को बताया की उसका भतीजे का खाता एसबीआई बैंक की एक शाखा में है। उक्त खाते में भतीजे का सेना से मिलने वाला वेतन भी आता है लेकिन उसके खाते से चेक के माध्यम से किसी ने 70 हजार रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को बताया की उक्त राशि दस दस हजार और 15 हजार के रूप में निकाली गई है। इसकी पूरी डिटेल भी पुलिस को दे दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि बैंक की चेक बुक भी खाता धारक के पास है लेकिन इसके बाद भी चेक के माध्यम से बैंक से पैसा निकल रहा है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में पुलिस सेे कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत आई है। इस मामले की छानबीन के लिए बिलासपुर पुलिस की साइबर सैल को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने दावा किया है कि फ्राड करने वाला आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें