फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल से टकराने पर बाइक सवार की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
BULL ATTACK
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। श्री नयना देवी उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कोट थाना में सांड से बाइक के टकराने के बाद घायल हुए व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर दिए गए बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस के पास दी हुई शिकायत में सरवीण देवी पत्नी स्वर्गीय कर्म सिंह निवासी गांव व डाकघर बस्सी तहसील श्री नयना देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 मई 2018 के दिन एक स्थानीय व्यक्ति रामनाथ के साथ मोटरसाइकिल (एचपी24-ए8413) पर सवार होकर उसके पति कर्म सिंह घर की तरफ आ रहे थे। जब उनका मोटरसाइकिल बेहरड़ा स्थान में पहुंचा तो सड़क पर अचानक एक बैल के आ जाने से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

उक्त सड़क दुर्घटना में सरवीण देवी के पति कर्म सिंह सड़क पर नीचे गिर कर बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले गए। वहां से डॉक्टरों ने कर्म सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया था। जिंदगी और मौत से लंबी जंग लड़ने के बाद आखिरकार पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान कर्म सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक कर्म सिंह की पत्नी सरवीण देवी ने पुलिस थाना कोट में शिकायत दर्ज कराई है कि दूसरे व्यक्ति रामनाथ की तेज रफ्तार से और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने की वजह से उसके पति कर्म सिंह की मृत्यु हुई है। इस पर पुलिस ने रामनाथ के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें